गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के पीपलकोटी के मठ बेमरु गांव के नीचले हिस्से में हो रहे लगातार भूस्खलन के चलते गांव को खतरा पैदा हो गया है। जिससे यहां निवास कर रहे 50 अधिक परिवारों के सामने संकट मंडराने लगा है।

मठ के ग्राम प्रधान संजय राणा, प्रेम सिंह, अनिल, गोपाल सिंह, मनोज कुलदीप सिंह, प्रकाश सेमवाल का कहना है कि लगभग 10 साल पहले भूस्खलन की शुरुआत हुई थी मगर उस समय भूस्खलन बहुत कम होने से लोगों का इस और ध्यान नहीं दिया लेकिन बीते 5 सालों से भूस्खलन लगातार तेजी से बढ़ने लगा है, यहां तक कि बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से भूस्खलन गांव के चारों तरफ फैलने लगा है। बताया कि कई बार शासन प्रशासन को इस संबंध में सूचना भी दी गयी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल विद्युत परियोजना निर्मात्री कम्पनी ने गांव के नीचले हिस्से पर जरूर से ज्यादा कटिंग कर दी थी जिससे धीरे-धीरे भूस्खलन बढ़ गया। गांव की कृषि भूमि भी पूरी तरह बर्बाद हो गई है अब ना तो कम्पनी भूस्खलन के लिए मदद करने को तैयार है ना ही प्रशासन की तरफ से कोई मदद मिल रही है। ऐसा ही रहा तो गांव में रहने वाले 300 सौ से अधिक लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य और परिवारों का पुनर्वास करने की मांग उठाई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!