posted on : October 14, 2021 4:49 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के मठ, गुनियाला और बेमरु के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से गांव को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों सड़क के क्षतिग्रस्त होने से सड़क संकरी हो गई है। जिससे यहां दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि बंड क्षेत्र के गुनियाल, बेमरु, स्यूंण और मठ गांवों को सड़क सुविधा से जोडने के लिये पीएमजीएसवाई की ओर से मठ-स्यूंण-बेमरु सड़क का निर्माण किया गया है। इन दिनों विभाग की ओर से सड़क पर द्वितीय फेज का कार्य किया जा रहा है। लेकिन कुछ स्थानों पर यहां नदी साइड के पुस्ते क्षतिग्रस्त होने अथवा पहाड़ी से मलबा आने के चलते सड़क संकरी हो गई है। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। स्थानीय निवासी रमेश चंद्र हटवाल, कुलदीप और राकेश का कहना है कि सड़क के संकरे होने के चलते ग्रामीण यहां जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। कहा कि बरसात के बाद से लगातार विभागीय अधिकारियों से सड़क सुधारीकरण की मांग की जा रही है। लेकिन वर्तमान तक सड़क पूर्ण रुप से दुरस्त नहीं हो सकी है। जिससे यहां दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।

 

मठ-स्यूंण-बेमरु सड़क का सुधारीकरण कार्य के लिये ठेकेदार को निर्देश दिये गये हैं। कुछ स्थानों पर जहां खतरनाक बने स्पॉटों का सुधारीकरण किया गया है, वहीं अन्य स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर सुधारीकरण करवाया जाएगा।

परशुराम चमोली, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई पोखरी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!