posted on : December 7, 2021 5:07 pm

गोपेश्वर (चमोली)। सड़क सुविधा न मिलने से नाराज चमोली जिले के जैंसाल गांव के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों की ओर से कहा गया कि ग्रामीण लम्बे समय से गांव को यातायात सुविधा से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान तक शासन, प्रशासन और सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

युवक मंगल दल उपाध्यक्ष सौरभ डंडरियाल का कहना है कि गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिये ग्रामीणों की ओर से तहसील, प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक से गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन वर्तमान तक गांव को सड़क से जोड़ने के लिये कोई सकारात्मक पहल शुरु नहीं हो सकी है। जिससे ग्रामीणों ने निराश होकर अब विधानसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को भी एक ज्ञापन भेजकर उनकी मांग को पूरी करने की गुहार लगायी है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!