posted on : October 29, 2021 5:30 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत रौता के ग्रामीणों ने गांव में हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत किये जा रहे कार्यों को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। ग्रामीणों ने मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर योजना के निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।

स्थानीय ग्रामीण प्रदीप सिंह पंवार का कहना है कि गांव में योजना का निर्माण कर रहे ठेकेदार की ओर से जहां मनमाने तरीके से पेयजल लाइन का निर्माण किया जा रहा है, वहीं रिजर्व टैंक से पूर्व ही कनेक्शनों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से लाइन पर पुराने पाइप लगाये जा रहे हैं। जिससे योजना गुणवत्ता में कम आ रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार ठेकेदार से शिकायत की जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद ठेकेदार सही कार्य नहीं कर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी के मामले की जांच कर योजना को ठीक करवाने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!