ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के डोवरा तोक में रविवार को गोपेश्वर गांव की महिला मंगल दल और युवक मंगल ने वनदेव की पूजा अर्चना कर वनिकरनण अभियान के तहत प्रथम चरण में फलदार पौध रोपित करने  के साथ ही मां चंडिका तथा चामुंडा देवी के नाम पर संघन वन को तैयार करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने बैठक कर गांव के सघन बांज के जंगल को बचाने का भी संकल्प लिया।  

वनिकरण अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि वनांदोलनों की धरती पर ऐसी पहल सरहानीय है। उन्होंने कहा की पूर्वजो के सहेज कर रखे गए सघन बांज, बुरांस, काफल का प्राकृतिक जंगल आज बदलते दौर में बढ़ते शहरीकरण के कारण सिमटने लगा है। ग्रामीणों की ओर से सामूहिक रूप से इसे बचाने के लिए आगे आना ही होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई समाज सेविओं की ओर से व्यक्तिगत प्रयासो से पौधरोपण किये जा रहे जो कि प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पौधे रोपने के साथ ही उनका निरंतर संरक्षण एवं संबर्धन करना जरूरी है।  प्रति वर्ष दहकते जंगलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की प्राकृतिक जंगलों को बचाने के लिए भी युवाओं को सामूहिक रूप से बढ ़चढकर आगे आना होगा।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि युवाओं को शहर की हरियाली को बनाये रखने के लिए वनिकरण अभियान में आगे आकर बंजर भूमि को हरा भरा करने के लिए संकल्प लेना होगा। तभी हमारी स्वछ सुंदर  एवं प्रदूषण मुक्त शहर की संकल्पना पूरी होगी। चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि न्यास की ओर से इस क्षेत्र मे विगत तीन  वर्षो से युवाओं के सहयोग से पौधरोपण किया जा रहा है। ग्रामीणों की ओर से  इसी अभियान को वृहद स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए चंडिका देवी तथा चामुंडा देवी के नाम पर वृहद स्तर पर पौधरोपण कर विस्तृत् सघन वन को तैयार करने की योजना है। जिसमें न्यास की ओर से पूरा सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर गोपाल दत्त भट्ट,  धनराज नेगी, किशन बिष्ट, चंद्रप्रकाश भट्ट, अमित रावत, उमेश भट्ट, सुनील तिवारी, सुशीला सेमवाल, पुष्पा देवी आदि शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!