पीपलकोटी (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के बंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हो रखे है। वहीं विभाग का कहना है कि लाइन बदलने के चलते यह दिक्कत आ रही है। लाइन पर कार्य चल रहा है जल्द ही स्थित सामान्य हो जायेगी।
बंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली अनियमित हो गई है। घंटों तक बिजली गुल हो रही है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की क्षेत्र के लघु उद्योगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के गोविंद प्रसाद, विजय प्रसाद, विमल आदि कहना है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि में घंटो तक बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग से विद्युत सुचारू करने की मांग की है।
इधर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार का कहना है कि बंड क्षेत्र में विद्युत लाइन पर पावर को बढ़ाये जाने का कार्य चल रहा है जिस कारण बार-बार लाइन पर फाॅल्ट आ रहा है। जिससे विद्युत आपूर्ति अनियमित हो रही है। अब लाइन को पूर्वत किया जा रहा है ताकि विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखा जा सके।
