ग्रामीणों ने डोली का किया स्वागत, भक्तों नें मनौती मांगी

देवाल (चमोली)। बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशिला की 23वीं डोली रथ यात्रा  धुनार घाट गैरसैंण से वाण गांव में पहुंची। जहां ग्रामीणों ने डोली का स्वागत किया। बुधवार को सुबह डोली वाण गांव में स्थित भगवान लाटू देवता के मंदिर में पहुंची और पूजा अर्चना के पश्चात नंदा देवी चैक में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और उनकी कुशलक्षेम की कामना करते हुये रात्रि विश्राम के लिए डोली भराडी बाराही मंदिर, कपकोट के लिए रवाना हो गयी।

गौरतलब है कि बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशिला की ये 23वीं डोली रथ यात्रा आयोजित हो रही है। टिहरी जनपद के ग्यारह गांव हिदांव के विशोन पर्वत से 11 मई 2022 को शुरू हुई थी और हरिद्धार से प्रारंभ होकर उत्तराखंड के 13 जिलों की 10 हजार पांच सौ की दूरी तय करने के पश्चात नौ जून 2022 को गंगा दशहरे के दिन विशोन पर्वत के नीलाछाड में संपन्न होगी। मंदिर में पहुंचने पर लाटू मंदिर के पुजारी खीम सिंह, लाटू मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हाट कल्याणी कृष्णा सिंह बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह पहाडी, ग्राम प्रधान वाण पुष्पा देवी, धामती देवी, खिलाप सिंह, जमुना देवी, ऊखा देवी, उषा देवी, मोहन सिंह, हुकुम सिंह, हरपाल सिंह, कुंवर सिंह बिष्ट सहित समस्त ग्रामीणों नें डोली रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशिला की 23वीं डोली रथ यात्रा में यात्रा संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी, यात्रा के अध्यक्ष रूप सिंह बजियाला, मीडिया प्रभारी इंद्र भूषण बडोनी, इंजीनियर जीडी रतूडी, कमल रतूडी, प्रकाश गौड, आनंद फरस्वाण, महावीर राणा, उदय राम चमोली, मनोज राणा, परमवीर सिंह पंवार, ढोल वादक श्याम लाल और धन्नीलाल सहित अन्य लोग शामिल हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!