गोपेश्वर/जोशीमठ/थराली (चमोली)। विश्व पर्यावरण दिवस पर चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वंय सेवी संस्थाओं की ओर से पौधरोपण कर आम जनता को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। साथ पौधों पर्यावरण को बचाने के लिए पौधों को बचाने का भी संकल्प लिया गया।
जन शिक्षण संस्थान गोपेश्वर की ओर से दशोली ब्लाॅक के टेडा खनसाल में वन पंचायत सरपंच गोदाम्बरी देवी के नेतृत्व में महिलाओं के सहयोग से पौधरोपण किया गया। वहीं संस्थान की ओर से थराली ब्लाॅक के चैपडों में भी स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पौध रोपण कर धरती को हरा भरा करने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया गया। संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी प्रीति गुप्ता ने बताया कि संस्थान की ओर से दशोली व थराली ब्लाॅक में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पौधरोपण किया गया। जिसमें महिलाओं व युवाओं ने बढचढ कर भागेदारी निभायी। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण कर ग्रामीणों से इनको संरक्षित करने का संकल्प दोहराया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पिं्रयका, आईशा, थराली के चैपडों में राकेश जोशी, हेमा आदि मौजद थे।
जनदेश ने पर्यावरण दिवस पर आयोजित की प्रतियोगिता
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोशीमठ ब्लाॅक के ग्राम पंचायत भरकी में जनदेश स्वैच्छिक संगठन घाटी एवं पंचायत के सहयोग से फुल नारायण बाल पंचायत के बच्चों के साथ स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्राम प्रधान मंजू देवी, प्रधान आरती ने गौरा देवी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस वर्ष कोरोना काल के चलते गौरा देवी पर्यावरण प्रकृति पर्यटन विकास मेले का आयोजन नहीं हो पाया। इस मौके पर बाल पंचायत के दिग्विजय, जय कृष्ण, रोहित, अरमान, देवेश, कोमल, विनीता, प्रियांशी, स्नेहा आदि मौजूद थे। संचालन जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह ने किया।
वैश्विक महामारी से मरने वालों की याद में किया औषधि पौधरोपण
चमोली जिले के देवाल विकास खंड में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण मित्र बलवंत सिंह बिष्ट, सरपंच सुया यशोदा बिष्ट, ममता, गीता ने कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों की याद में औषधीय पौधों का रोपण किया। अवसर पर पर्यावरणविद पद्मभूषण स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भी श्रद्धांजलि दी गई।