गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते आपदा की स्थिति में मतदान तिथियों में परिवर्तन होगा।

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सफल संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत मतदान क्षेत्र में आपदा, भारी वर्षा, भूस्खलन या किसी अन्य प्राकृतिक अथवा मानवीय कारण से निर्धारित तिथि को मतदान करवाना संभव न होने की स्थिति में, ऐसे मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान कराया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आपदा के चलते मतदान न होने पर प्रथम चरण का मतदान पूर्व निर्धारित तिथि 24 जुलाई को न होने की स्थिति में पुनः मतदान 28 जुलाई, को कराया जाएगा। द्वितीय चरण के मतदान हेतु निर्धारित तिथि 28 जुलाई को मतदान बाधित होने पर पुनः मतदान 30 जुलाई को करवाया जाएगा। पुनः मतदान का समय प्रातः आठ बजे से सायं पांच बजे तक रहेगा। आयोग की ओर से मौसम की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने और भारी वर्षा और आपदा की संभावना वाले क्षेत्रों की शीघ्र पहचान कर वहां पुनः मतदान की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी स्तर पर यह जानकारी दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!