गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना की पहली लहर में जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोंगो से थाली बजवा कर कोरोना से जीतने के लिए जोश भरने का प्रयास किया था वहीं  इस दूसरी लहर में कोरोना के कारण व्यापारियों के व्यापार ठप होने पर व्यापारियों ने थाली बजाकर बाजारों को खोलने की मांग सरकार से की है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद सरकार ने राज्य सरकारों से अपने-अपने राज्यों में अपने हिसाब से कोरोना कफ्र्यू लगाये जाने के दिशा निर्देश दिए है। जिसके चलते वर्तमान समय तक आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकाने बंद है। जिसके कारण कई व्यापारियों के सामने आजीविका के साथ ही अपना व्यापार बजाने का भी संकट पैदा हो गया है। अब व्यापारी बाजारों को खोलने की मांग कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोपेश्वर व्यापार मंडल की ओर से बाजार खोलने के लिए थाली बजाकर सरकार को जगाते हुए बाजारों को खोलने की मांग की है।  व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला का कहना है कि इस कोरोना काल में सबसे ज्यादा व्यापारी परेशान है। व्यापारियों ने बैंक लोन लेकर दुकानों में माल भरा है। बाजार बंद होने के कारण लोन की किस्ते जमा नहीं हो पा रही है। दुकानों में बिजली बिल, किराया, थोक व्यापारियों से लिये गये माल का पैसा बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में व्यापारियों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि व्यापारियों की बैंक किस्त पर रोक लगायी जाए, बिजली बिल माफ किया जाए ताकि व्यापारियों को राहत मिले और बाजार खोलने  के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की जाए। इस मौके पर प्रकाश तिवारी, आयुष चैहान, योगेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद थे। 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!