posted on : May 6, 2021 5:17 pm

घाट (चमोली)। घाट बाजार में आई आपदा के बाद प्रशासन की ओर यहां युद्ध स्तर पर राहत कार्य किया जा रहा है। यहां प्रशासन की ओर से जहां पेयजल और विद्य़ुत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। वहीं सड़कों और  पैदल रास्तों से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार सांय को घाट ब्लॉक मुख्यालय के बैंड बाजार क्षेत्र में बिनसर पहाड़ी पर बादल फटने से आई आपदा के चलते बैंड बाजार क्षेत्र में 31 आवासीय भवन और 25 दुकानों के मलवे में दबने के साथ ही यहां पैदल मार्ग और सड़क भी मलबे में दब गई थी। जिसके बाद यहां जिला प्रशासन की ओर से तत्काल प्रभावितों के आवास की व्यवस्था करते हुए अहेतुक राशि प्रदान की गई। वहीं सड़क से मलवा हटाने के लिये चार जेसीबी और चार डम्पर तैनात किये गये। साथ ही यहां पैदल मार्गों पर आवाजाही सुचारु करने के लिये पीएमजीएसवाई की ओर से 25 मजदूर तैनात किये गये है। जिससे जहां तहसील सड़क वीरवार को सुचारु कर दी गई है। जबकि ऊर्जा निगम की ओर से बुधवार देर सांय यहां विद्युत आपूर्ति बहाल की गई और जल संस्थान की ओर से गुरूवार की सुबह पेयजल लाइनों का सुधारीकरण कर पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। प्रशासन की ओर से पैदल रास्तों और सड़क के सुचारु होने पर ग्रामीणों को आवासीय भवनों से मलबा हटाने में मदद करने का भरोसा भी दिया गया है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!