गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में गुरूवार रात्रि से हो रही बारिश के चलते नदियों का जल स्तर लगातार खतरे के निशान की ओर बढने लगा है। ऐसे में जहां जिला प्रशासन की ओर से नदी और गदेरे के आसपास निवास करने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिये अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं चमोली पुलिस की ओर से भी संवेदनशील स्थानों पर एसडीआरएफ और पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
चमोली जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जल स्तर खतरे के निशान की ओर बढ रहा है। जिसे देखते हुए नदी तटों के आसपास निवास कर रहे लोगों के डर का माहौल है। जिसे देखते हुए प्रशासन मुश्तैद है। वहीं प्रशासन की ओर से शुक्रवार रात्रि को पिंडर का जल स्तर बढता देख बैनोली गांव के 14 परिवारों को प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया था। वहीं अन्य स्थानों पर भी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये सुरक्षित स्थानों का चयन किया गया है। साथ पुलिस की ओर से जिले में थाना पुलिस और चैकियों के साथ ही जोशीमठए थरालीए चमोलीए कर्णप्रयाग सहित 5 स्थानों पर एसडीआरएफ और 1 एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। थाना क्षेत्रां में जहां पुलिस की ओर संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई है। वहीं कई स्थानों पर एसडीआरएफ की टीम भी तैनात कर दी गई है।
चमोली जिले में मानूसन सीजन को देखते हुए थानों और चैकियों को सजग रहने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं जिले में 1 एनडीआरएफ और 5 एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। बदरीनाथ हाईवे पर चिंहित डेंजर जोनों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है।
यशवंत चैहानए एसपीए चमोली।
