posted on : May 28, 2021 5:57 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवर खडोरा के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत दिए जा रहे पानी के कनैक्शन में ठेकेदार की ओर से अवैध तरीके से कनैक्शन वितरित किये जाने व पात्र लोगों को छोड़ दिये जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी चमोली को सौंप कर जांच की मांग की है।

ग्राम प्रधान देवर खडोरा वीरेंद्र सिंह कठैत, नंदी देवी, नंदन सिंह नेगी, सावित्री देवी, विक्रम सिंह का कहना है कि देवर खडोरा में जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान में प्रत्येक परिवार के घरों में जल संयोजन का कार्य किया जा रहा है लेकिन ठेकेदार की ओर से स्थानीय लोगों को जल संयोजन देने के बजाय बाहर से आकर बसे लोगों को दिया जा रहा है। उनका आरोप यह भी है कि पात्र लोगों के घरों में तो नल नहीं बिछाये जा रहे लेकिन प्रभावशाली लोगों के गौशालाओं में तक कनैक्शन दिए गये है। यहां तक की पानी के टैंक से कनैक्शन देने के बजाय कतिपय लोगों को बिना कंट्रोलर लगाये 24 घंटे का पानी दिया गया है। जबकि 25 से अधिक परिवारों को अभी तक जल संयोजन से वंचित रखा गया है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग जिलाधिकारी से की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!