गोपेश्वर (चमोली)। जहां एक ओर कई गांव में बुखार, सर्दी जुकाम की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच को पहुंच रही है लेकिन ग्रामीण जांच से बच रहे है। कहीं कोरोना पाॅजिटिव न निकल जाएं। ऐसे में जिला चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर से जुडे गांव टंगसा के ग्रामीणों ने स्वयं की स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क कर संपूर्ण गांव का कोरोना जांच करवा कर उन लोगों के लिए मिशाल कायम की जो कोरोना जांच से बचने की कोशिश कर रहे है।
वर्तमान समय में चमोली जिले के अधिकांश गांवों में बुखार से पीड़ित होने की सूचना बहुत ज्यादा मिल रही है। ग्रामीणों क्षेत्र में बुखार की इस सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में तो पहुंच रही है लेकिन आबादी के हिसाब से लोग अपनी जांच नहीं करवा रहे है। जिससे कोरोना जैसी महामारी को बढ़ने का अंदेशा बना हुआ है। इन गांव के लिए टंगसा के ग्रामीणों ने एक मिशाल कायम की है। यहां ग्राम प्रधान वंदना व आशाकार्यकत्री संगीता राणा ने स्वयं पहल कर अपनी कोरोना जांच करवा कर ग्रामीणों को आगे आने का आह्वान किया जिसके बाद गांव से सौ से अधिक लोगों ने अपनी कोरोना जांच करवा कर एक मिशाल दी है। प्रधान टंगसा वंदना व आशाकार्यकत्री संगीता राणा का कहना है कि बीमारी छिपाने और बढ़ती है समय से यदि इसका इलाज कर दिया जाए तो ठीक होने की चांस कई गुना बढ़ जाते है। इसलिए हर किसी को इसके लिए आगे आने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का ग्राम प्रधान टंगसा वन्दना, आशाकार्यकत्री संगीता राणा व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, हरीश लाल ने आभार जताया है।
