जोशीमठ (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली में बीते दिनों हुई बर्फवारी के बाद यहां इन दिनों डेढ फीट बर्फ जमी हुई है। जिसके चलते राज्य के साथ ही दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक औली के दीदार को पहुंच रहे हैं। लेकिन यहां इन दिनों कोरोना के चलते रोपवे के बंद होने और सड़क पर पाले के जम जाने से पर्यटकों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। हालांकि लोनिवि की ओर से सड़क पर नमक छिड़कर वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है।

बता औली में बर्फवारी की खबर सुनने के बाद इन दिनों जोशीमठ और औली में बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। लेकिन बीते सोमवार को जोशीमठ औली रोपवे का संचालन करने वाले 27 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद यहां रोपवे का संचालन बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से यहां सड़क ही पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। लेनिक इन दिनों यहां जोशीमठ-औली सड़क के टीवी टावर, कंवाण बैंड, किचड़ बैंड 10 नम्बर टावर के समीप पाला जमने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। यहां वाहन फिसलने से दुर्घटनाओं  की भी संभावना बनी हुई है।

 

जोशीमठ-औली सड़क पर सुचारु यातायात के लिये पाला जमने वाले स्थानों पर नमक का छिड़काव कर सड़क को सुगम बनाने का कार्य किया जा रहा है। पर्यटकों को आवाजाही में दिक्कत न हो इसके लिये सभी इंतजाम किये गये हैं।

कुमकुम जोशी, उपजिलाधिकारी, जोशीमठ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!