ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से मंगलवार को आपदा की तैयारी और योजना मे युवाओ को शामिल करना विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

भूगोल विभाग एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली की ओर से संयुक्त रूप से एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का मुख्य विषय  उत्तराखंड मे आने वाली आपदाओं और युवाआंे को मध्यनजर रखते हुए  आपदा की तैयारी और योजनाओं मे युवाओ को शामिल करना विषय पर आयोजित की गयी।  वेबिनार में बोलते हुए भूगोल के विभागाध्यक्ष डा. आरसी भट्ट भूगोल ने कहा कि आपदा की तैयारी और योजनाओं के क्रियान्वयन मे युवाओ को शामिल किया जाना चाहिए। ताकि संकट के समय युवाओ का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके। उत्तराखण्ड के अत्यधिक आपदाग्रस्त क्षेत्र है इसलिए आपदा की तैयारी और योजनाओ के क्रियान्वयन मे युवा सबसे महत्वपूर्ण है। प्रचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि युवाओ को आपदा के समय आपदाग्रस्त क्षेत्र मे जाकर आमजन की सहायता करनी चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप मे डॉ. सत्येन्द्र  सिंह  विभिन्न रिपोर्ट और आकडों के माध्यम से बताया कि आपदा के कारण प्रतिवर्ष आर्थिक  जानमाल को बहुत अधिक नुकसान होता है।

वेबिनार में पद्म भूषण डा. अनिल जोशी ने कहा कि आपदा के समय स्थानीय स्तर पर सहायता पहुंचाकर राहत कार्य करने चाहिए। डॉ. वीएस प्रकाश, सदस्य कर्नाटक  आपदा प्रबंधन व पूर्व संस्थापक निदेशक के एसएनडीएमसी ने अपने व्याख्यान में बताया आंकडो के आधार पर विस्तृत रूप से बताया। आपदा के कारण किस तरह से हम प्राकृतिक एंव आर्थिक हानि होती है।

पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. नवीन जुयाल ने बताया कि आपदा के समय हमारे सही आंकडे ना होने के कारण हम राहत सामग्री सही ढंग से नही पहुंचा पाते है। किसी आपदा के समय सरकार को स्थानीय जनता से समन्वय स्थापित कर राहत कार्य करना चाहिए। वेबिनार का संचालन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  नई दिल्ली की योगिता गबरियाल ने किया। वेबिनार मे महाविद्यालय कर्णप्रयाग से डॉ. वन्दना तिवारी, डॉ. एमएस कण्डारी, डाॅ. राधा रावत, डा. चन्दावती टमटा, डॉ. सत्याराज सिंह, डॉ. रूपेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!