ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग नगर के पेट्रोल पंप की दीवार से डीजल निकलकर  भारी मात्रा में रास्ते मे बहने लगा। आसपास के लोग और वाहन चालक डब्बो में भरकर डीजल अपने साथ ले गए।

सोमवार को कर्णप्रयाग पेट्रोल पंप के नीचे दीवार से भारी मात्रा में पानी जैसा निकलता देख जब लोग वहां गए तो उन्होंने सूंघा तो वो डीजल निकला। जिसकी सूचना तुरत पेट्रोल पंप संचालक को दी गई। तब तक कई लीटर पेट्रोल नाली में बह चुका था। डीजल निकलता देख लोगो की भारी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगो और वाहन स्वामियों ने डब्बो में भरकर डीजल ले गए। वही  जीएमओयू पेट्रोल पंप इंचार्ज ने फायर स्टेशन को पत्र लिखकर कहा कि कर्णप्रयाग पेट्रोल पंप पर तेल की डिलीवरी के समय ओवर फ्लो हो जाने के कारण 150 लीटर बह गया था। जिसकी जानकारी फायर स्टेशन गौचर को दे दी गई है। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। जहां स्थिति सामान्य पाई गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!