हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस और एसओजी की टीम ने की गला रेतकर की गयी हत्या के मामले में आरोपी पति को किया गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 24 जुलाई की देर शाम थाना सिडकुल क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। जांच के दौरान आरोपी को एसओजी व थाना सिडकुल पुलिस ने ग्राम फूलबेहड़ लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश बताया। हत्याकांड का आज खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के किसी गैर मर्द के साथ नाजायज संबंधों के शक के चलते हत्या की। हत्याकांड का खुलासा करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 2500 रुपए नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!