पर्यटकों की पहली पसंद बना ये ट्रैक, हर दिन पहुंच रहे है पर्यटक

गोपेश्वर (चमोली)। इस साल लंबे अरसे बाद हुई बर्फवारी नें पर्यटको के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फवारी के बाद भले ही पहाड़ के लोगों की दुश्वारियों में इजाफा हुआ हो, परंतु पहाड़ों की सैर करने वाले पर्यटकों की बांछे खिली हुई है। भारी बर्फवारी के बाद पर्यटक इन दिनों पहाड़ों का रूख करने लगे है। जिससे स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे है। भारी बर्फवारी के बाद चमोली के औली के बाद देवाल ब्लाक के लोहजंग से भेंकलताल-ब्रहमताल ट्रेक इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। हर दिन सैकड़ों पर्यटक यहां की खूबसूरती का आनंद लेने यहां आ रहे है। अहमदाबाद गुजरात से आये पर्यटक भाविन ठाकोर, उत्सव गज्जर, नवेदखान पठान, जय भट्ट ब्रहमताल ट्रेक की खूबसूरती को देख अभिभूत हुये।

टीम हिमालयन हायकर के ट्रैकिग गाइड कविता दानू, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया की बर्फवारी होने से देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे है। यहां की खूबसूरती देखकर हर कोई हतप्रभ है। सरकार को चाहिए की लोहजंग-भेंकलताल-ब्रहमताल ट्रैक को विकसित करने के लिए दीर्घकालीन योजनाओं को अमलीजामा पहनाये। जिससे न केवल पर्यटन बढेगा अपितु रोजगार के अवसर भी बढेंगे। ट्रेकिंग से जुडे युवा हीरा सिंह गढवाली और प्रदीप कुनियाल ने बताया की बर्फवारी से देवाल घाटी में पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। विंटर डेस्टिनेशन के रूप में वर्तमान में लोहजंग-भेंकलताल-ब्रहमताल और मोनाल टॉप पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। पर्यटकों की आमद होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहें है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!