जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के चार दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सोमवार को भगवान बदरीविशाल की शीतकालीन गद्दी स्थल नृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद हिमक्रीड़ा स्थली पहुंच। जहां उन्होंने बर्फ में चलने का आनंद लिया।  इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने औली पहुंचे पर्यटकों की ओर से जगह-जगह पर फेंके प्लास्टिक एवं कूड़े को उठाकर डस्टबिन में डाल कर पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने औली आए हुए  पर्यटकों  को आह्वान किया कि औली में पर्यटन एवं सुंदरता का लुफ्त उठाए परंतु प्रकृति को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए कूड़ा करकट को निर्धारित स्थान पर ही फेंके। इस दौरान विधानसभा के  निजी स्टाफ ने जगह-जगह पड़े प्लास्टिक को उठाकर डस्टबिन में डाला, जिसे देखकर पर्यटकों ने फेंकी गई प्लास्टिक एवं रेपर को उचित स्थान पर रखा।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!