posted on : September 25, 2023 7:37 pm

हरिद्वार। नशा तस्करों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र से दो किलो गांजे के साथ एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर आज सोमवार चैकिंग के दौरान रेल चौकी प्रभारी विकास रावत के नेतृत्व में एक टीम ने दो लोगों (महिला,पुरुष) को जग्गू घाट लाल मन्दिर कालोनी ज्वालापुर से संदिग्धावस्था में हिरासत में लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 02 किलो 200 ग्राम बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विजय चौधरी पुत्र स्वर्गीय हरज्ञान चौधरी निवासी ग्राम गोपालपुर, विजनौर, यूपी हाल निवासी चक्की वाली गली राजीव नगर कोलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार व विमला देवी पत्नी प्रेमचंद निवासी आदर्श नगर कॉलोनी नजीबाबाद यूपी हाल निवासी चक्की वाली गली राजीव नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया। पुलिस ने दोनों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर कोर्ट में पेश किया जहा से दोनो को जेल भेज दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!