posted on : December 17, 2020 6:59 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक के दौडिल बैंड पर एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारियों ने महिला को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि गुरूवार को जोशीमठ के गांधी मैदान में रह रही पश्चिम बंगाल, जिला मालदा, आशापुर निवासी फिरोजा देवी पत्नी मंजूर आलम लकड़ी चुगने के लिये लिये दौडिल बैंड गई थी। जहां अचानक झाडियों में छिपे भालू ने फिरोजा पर हमला कर दिया। जिस पर फिरोजा के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के मौके पर पहुंचने और शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों ने महिला को घायल अवस्था में सेना के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के  बाद महिला को सीएचसी जोशीमठ भेज दिया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी विजय लाल आर्य ने घायल महिला को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है। वहीं पीड़ित परिवार को तत्काल पांच हजार की धनराशि भी प्रदान की गई है। साथ ही भालू के आतंक को देखते हुए भालू को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाने की योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही भालू को पकड़ लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!