कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बुधवार को एक अज्ञात महिला ने अलंकनंदा नदी में कूद मार दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम अलकनंदा नदी के तटों पर खोजबीन कर रही है। हालांकि अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को कर्णप्रयाग-पोखरी सड़क पर निर्मित पुल पर एक महिला बहुत देर तक खड़ी रही। जिसे बाद उसने अचानक पुल के गार्ड पर चढ़ गई। इस बीच जब तक आसपास मौजूद लोग समझ पाते महिला ने उफनती अलकनंदा नदी में कूद मार दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली कर्णप्रयाग को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद से यहां लगातार नदी के तटों पर महिला की खोजबीन की जा रही है। थानाध्यख गिरीश चंद्र शर्मा का कहना है घटना की सूचना मिलने के बाद महिला की जानकारी जुटाने के साथ ही नदी तटों पर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। बारिश के चलते नदी उफानाई और गाद युक्त होने से खोजबीन में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
