posted on : July 28, 2025 7:16 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं ने पंचायत चुनाव में उत्साह का प्रदर्शन किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान में सांय चार बजे तक मतदाताओं ने औसत 56.66 फीसद मतदान किया। देर सांय तक मतदान का सिलसिला जारी रहा। अब मतदान का प्रतिशत बढ़ने की संभावना के चलते पूरा आंकडा देर रात मिल सकेगा।

सांय चार बजे तक दशोली ब्लॉक में 32212 मतदाताओं में से 10663 महिलाओं और 9163 पुरूषों ने मतदान किया। इस तरह दशोली में मतदान का प्रतिशत 61.54 फीसद रहा वहीं नंदानगर ब्लॉक में 30937 मतदाताओं में से 9377 महिलाओं और 7844 पुरूषों ने मतदान किया। इस तरह कुल 55.68 फीसद मतदान हुआ। इसी तरह कर्णप्रयाग ब्लॉक में 37904 मतदाताओं में से 11753 महिलाओं तथा 9031 पुरूषों ने मतदान किया। इस ब्लॉक में 54.83 फीसद मतदान हुआ। पोखरी ब्लॉक में 31246 मतदाताओं में से 10030 महिलाओं और 7488 पुरूषों ने मतदान किया। यहां भी 56.06 फीसद मतदान हुआ। गैरसैण ब्लॉक में सर्वाधिक 47949 मतदाताओं में 16221 महिलाओं तथा 10557 पुरूषों ने मतदान में भाग लिया। इस ब्लॉक में भी मतदान का प्रतिशत 55.84 रहा। इस तरह एक लाख 80 हजार 238 मतदाताओं में से 102127 मतदाताओं ने सांय चार बजे तक मतदान किया। इनमें 58044 महिलाएं और 44083 पुरूष शामिल है। इस तरह सांय चार बजे तक की मतदान की रिपोर्ट के अनुसार जिले में मतदान का प्रतिशत 56.66 फीसद रहा। देर सांय तक चले मतदान प्रतिशत के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!