posted on : January 20, 2026 7:08 pm

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले में शराब विरोधी आंदोलन की मुहिम जोर पकड़ने लगी है। इसके तहत महिलाओं ने बछेर बाजार में जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से शराब को तिलांजलि देने का आह्वान किया।

दरसअल चमोली जिले के तमाम गांवों में महिलाओं ने शराब विरोधी आंदोलन की मुहिम छेड़ी है। इसके तहत मंगलवार को दशोली ब्लॉक के बछेर, रोपा, किलोंडी, टेडा तथा खनसाल की महिलाओं ने रोपा की प्रधान कश्मीरा देवी के नेतृत्व में बछेर बाजार में नशा विरोधी जन जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शराब ने युवाओं को बुरी तरह नशे की गिरफ्त में ले लिया है। इसके चलते युवा पीढ़ी का भविष्य बर्वादी की ओर अग्रसर होता जा रहा है। इस तरह के हालातों से पहाड़ का सामाजिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न होता जा रहा है। शराब तस्कर गांव-गांव तक शराब पहुंचा कर युवा पीढ़ी को बर्वाद करने पर तूले हैं। पुरूषों के भी शराब के गिरफ्त में आने से यहां का आर्थिक चक्र भी ध्वस्त होता चला जा रहा है। शादी-ब्याह से लेकर अन्य सामाजिक कामों में बढ़ते शराब के प्रचलन से सामाजिक ताना-बाना ध्वस्त हो जा रहा है। कहा कि तमाम गांव की महिलाओं ने शराब परोसने और पिलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद गांवों तक शराब के पहुंचने से स्थिति संभले नहीं संभल पा रही है। इसके चलते ही शराब विरोधी मुहिम छेड़ी गई है। अब भी शराब की तस्करी पर प्रतिबंध नहीं लगा तो महिलाओं को उग्र आंदोलन छेड़ने को विवश होना पड़ेगा।

इस दौरान कला देवी, सरोज देवी, मनोरमा देवी, संजू देवी, दीपा देवी, यशोदा देवी, शशि देवी, सोबती देवी, राधा देवी, विनीता देवी, प्रियंका देवी, पार्वती देवी, कुसुम देवी, संतोषी देवी, रजनी देवी, अंजू देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, गुड्डी देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!