posted on : August 26, 2023 8:32 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में चिकित्सा कर्मी के साथ पिटाई के मामले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का शनिवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस दौरान अन्य संगठनों ने भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समर्थन देते हुए शीघ्र आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बीते दिनों जिला चिकित्सालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मथुरा प्रसाद पुरोहित के साथ हुई मारपीट पर पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपित की गिरफ्तारी न किए जाने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में खासा आक्रोश है। शनिवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर परिसर में कार्य बहिष्कार पर डटे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ को वाहन चालक संघ, चिकित्सा स्वास्थ्य शाखा गोपेश्वर चमोली, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद शाखा चमोली, फार्मासिस्ट संघ उत्तराखंड जनपद शाखा चमोली, उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन जनपद शाखा चमोली ने भी समर्थन देते हुए शीध्र अरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है।

जिला चिकित्सालय परिसर में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री महानंद भट्ट ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिससे कर्मचारियों में खासा आक्रोश है। बताया कि चिकित्सा सेवा संघों के विभिन्न संगठनों की ओर से भी समर्थन दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की जाती है कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर जनपदीय अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन चमोली राजेश कपरवाण्, जनपद मंत्री मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन चमोली नवीन सेमवाल, चक्रधर सिंह पंवार, कल्याण सिंह राणा,  प्रेमा, एसएस भंडारी, रमेश चन्द्र नेगी, संजय बिष्ट आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!