posted on : July 28, 2021 5:06 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी की मंडल दशोली की कार्यसमिति बैठक बुधवार को जिला कार्यालय गोपेश्वर सभागार में संपन्न हुई। जिसमें बोलते हुए बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने वाली कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ताओं को भी समाज का सजग प्रहरी बनना होगा। जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी भगवती प्रसाद लंबूरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी होने के नाते कार्यकर्ताओं की बात सरकार और संगठन दोनों ही गंभीरता से सुनते हैं, वर्तमान समय में केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के नाते हमारी जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है। इस अवसर पर भाजपा  जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बत्र्वाल, जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद लंबूरी, प्रवासी कार्यकर्ता माधव सेमवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, राज्य मंत्री पुष्पा पासवान  जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल आदि ने अपने विचार रखे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!