गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक डा. जीत राम शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर उनके सम्मान में एक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में चमोली की तीनों विधान सभा सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की है।
कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि वे अभी तक जिले के अधिकांश क्षेत्रों को भ्रमण कर चुके है। जहां पर भी वे पहुंचे है लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित नजर आ रहे है जो आगामी विधान सभा में कांग्रेस की जीत को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अभी से अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें कांग्रेस कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का जो बुरा हाल हो रहा है उसे भी जनता को बताऐं ताकि जनता दोनों पार्टियों में फर्क कर सके और कांग्रेस के साथ खड़ी हो। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि डा. जीत राम का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाना चमोली जिले के लिए शुभ संकेत है और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाना तय है। इस मौके पर काग्रेंस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, ब्लॉक अध्य्क्ष आनद सिंह पंवार, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हरिकृष्ण महिला, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, युवा कांग्रेस अध्य्क्ष संदीप भंडारी ,महामंत्री हरेंद्र राणा, महेंद्र नेगी, मुकुल बिष्ट, अरविंद नेगी, तेजवीर कंडेरी, अनिता नेगी, योगेंद्र बिष्ट, सूर्या पुरोहित आदि मौजूद थे।