posted on : October 11, 2023 7:37 pm

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से  अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य एवं  महिला उत्पीड़न जागरूकता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा रावत ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी विशेष जानकारी देते हुए कहा कि छात्राओं को अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। विशिष्ट वक्ता के रूप में बीएड विभाग की प्रो. चंद्रावती जोशी ने छात्राओं का आह्वान किया कि यदि महाविद्यालय में या समाज में आप किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करती हों तो उसकी शिकायत महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ में अवश्य करें। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. रंजू बिष्ट ने महिला स्वास्थ्य एवं पोषण के विषय में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.एस नेगी श्रोताओं से महाविद्यालय में छात्राओं के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आह्वान किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. भावना मेहरा ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यशाला के बाद महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधा के लिए बाल विकास विभाग चमोली की ओर से प्रदत्त सेनेटरी पैड मशीन भी लगाई गई, जिसे छात्राओं ने काफी उपयोगी बताया। इस मौके पर डॉ. पूनम टाकुली, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. हर्षी खंडूरी, डॉ. विनीता नेगी, डॉ. प्रियंका उनियाल  डॉ. ममता अस्वाल, डॉ. विधि ध्यानी, डॉ. प्रियंका टम्टा, डॉ. वंदना लोहानी, डॉ. सरिता पंवार, डॉ. सुदीप्ता,  डॉ. अनीता सजवान आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!