गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में सोमवार को विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे का शुभारम्भ जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में किया गया। जिसका मूल उददेश्य इस वर्ष आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चमोली डा. केके अग्रवाल व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस राणा ने सयंुकत रूप से किया। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि कोविड के नियमो का पालन करते हुए परिवार नियोजन पखवाडे की समस्त गतिविधियों का संचालन किया जाएगा साथ ही परिवार नियोजन को लेकर समाज में जो भ्रांतियां फैली हुई है उसके समाधान के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। एसीएमओ डा. एमएस खाती ने कहा कि आशाओं के माध्यम से प्रत्येक गांव में लोगों को परिवार कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। सीएमओ ने कहा कि प्रथम चरण में इस पखवाडे के तहत लक्ष्य दम्पति तक पहुंच कर उनके संपर्क स्थापित किया जाएा तथा परिवार नियोजन के स्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि वे परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित हो सके। इस अवसर पर सीएमएस डा. जीवन सिह चुफाल, डा. उमा रावत, अनुराधा, संदीप कण्डारी, उदय सिह रावत आदि मौजूद थे।
