posted on : September 14, 2025 7:40 pm

गोपेश्वर (चमोली)। उक्रांद की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए यद्धुवीर सिंह नेगी को जिलाध्यक्ष बनाया गया। पलिका सभागार में दल के द्विवार्षिक अधिवेशन तथा कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मति से यद्धुवीर सिंह नेगी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इस दौरान पंकज पुरोहित को कार्यकारी अध्यक्ष, दीपक सिंह राणा को जिला महामंत्री, विनोद नेगी को जिला उपाध्यक्ष, उमा शंकर नेगी को संगठन मंत्री तथा भगत सिंह कुंवर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष यद्धुवीर सिंह नेगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दल की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाए देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उक्रांद बद्रीनाथ मास्टर प्लान में मूल निवासियों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार, जोशीमठ आपदा में बेघर हुए लोगों की अनदेखी, पॉवर प्रोजेक्ट से नुकसान के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा।

इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष अरुण शाह, युवा प्रकोष्ठ के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, सूगी के  प्रधान बलवन्त सिंह, दशोली के बीडीसी मेंबर पंकज पुरोहित, महावीर फरस्वाण, विक्रम रावत, दिनेश चंद पोखरियाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!