posted on : August 11, 2021 5:58 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बुधवार को आयोजित योग प्रशिक्षित बेरोजगार संघ की बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी विधान सभा सत्र के दौरान विधान सभा कूच के लिए 22 अगस्त को चमोली जिले के योग प्रशिक्षित देहरादून रवाना होगें।

संघ के जिला अध्यक्ष संदीप शाह ने बताया कि उनका संगठन पिछले 16 वर्षों से योग विषय को विद्यालयों में शुरू करने की मांग करता  आ रहा है लेकिन उनकी मांग पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार योग विषय को लागू करती है तो योग प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षित अपनी मांगों को लेकर 22 अगस्त को गोपेश्वर से देहरादून के लिए कूच करेंगे तथा 23 को विधान सभा घेराव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप शाह, उपाध्यक्ष मंजू लता, पूनम सती, गीता देवी, जयंती देवी, रंजना देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!