युवक की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने किया हायर सेंटर रेफर

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब पीकर घर लौटे एक युवक ने मामूली विवाद पर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।

थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि शिव विहार बहादराबाद निवासी अर्चित चौहान 25 वर्ष ने घर के बाहर पेट्रोल डाल खुद को आग लगा ली। अर्चित चौहान कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शराब पीकर वापस लौट रहा था कि बहादराबाद स्थित एक आइसक्रीम पार्लर पर उसका फोन छूट गया। घर आने पर उसे याद आया कि उसका फोन पार्लर में ही रह गया है। वापस जाने पर पता चला कि उसका दोस्त उसका मोबाइल ले गया है। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अर्चित की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है, हालांकि उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!