posted on : March 22, 2021 5:49 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के युवा कांग्रेस ने बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में थराली मुख्य बाजार में सरकार का पुतला फूंका दहन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नेत्र सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई।

सोमवार को युवा कांग्रेस कमेटी थराली के कार्यकर्ता थराली बाजार के मुख्य बाजार प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया।  युवा कांग्रेस  के अध्यक्ष नवीन चंदौला ने कहा कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। बढ़ती हुई महंगाई के कारण आम आदमी की आर्थिकी बिगड़ गई है। जो सरकार मंहगाई को रोकने के नाम पर सत्ता में आयी थी उसकी के राज में मंहगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता को चाहिए कि आने वाले विधान सभा चुनाव में इस सरकार को सबक सीखाये। पुतला दहन में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन चंदोला, नगर अध्यक्ष कांग्रेस अब्बल सिंह गुंसाई, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हैरी फरस्वाण, अर्जुन सिंह नेगी, महासचिव समीर सिद्धिकी, संजीव बुटोला, संदीप रावत आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!