posted on : September 17, 2021 5:28 pm

गोपेश्वर (चमोली)। यूथ कांग्रेस चमोली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शुक्रवार के बेरोजगारी दिवस मनाया। इस दौरान यूथ कांग्र्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर में ठेली लगाकर चाय बेचकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी और बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योंगेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वाद किया था। लेकिन वर्तमान सरकार रोजगार के अवसरों को खत्म कर रही है। वहीं कोरोना के चलते बेरोजगार हो चुके लोगों के लिये भी रोजगार की व्यवस्था नहीं कर सकी है। उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार को बेरोजगारी के साथ ही महंगाई पर रोक लगाने में भी विफल बताया। कहा कि जहां सरकारी विभागों में संविदा की तैनाती कर भाजपा सरकार रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं स्थाई रोजगार उपलब्ध कराने में सरकार पूरी तरह से विफल है। साथ ही सरकार के अंतिम वर्ष में विज्ञप्तियां जारी कर बेरोजगार युवाओं को बरगलाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, मुकुल बिष्ट, रविंद्र नेगी, हरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!