गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की निजमूला घाटी के पाणा-ईराणी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण न होने पर चुनाव में मतदान न करने का निर्णय लिया है। जिसे लेकर ग्रामीण युवाओं की ओर से प्रशासन को पत्र देने के साथ ही सोशल मीडिया पर मुहीम शुरु कर दी है।

बता दें कि वर्ष 2009 में पीएमजीएसवाई की ओर से निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी, दुर्मी और पगना गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिये 32 किमी की निजमूला-पाणा सड़क का निर्माण शुरु किया था। लेकिन 13 वर्षों में यहां महज 17 किमी सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी है। जबकि 15 किमी सड़क और झींझी गांव में पुल का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में क्षेत्रीय ग्रामीणों को आज भी आवाजाही के लिये पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। स्थानीय युवा कांती फरस्वाण, कान सिंह बिष्ट, पवन सिंह नेगी, भीम सिंह फरस्वाण और मान सिंह फरस्वाण का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर जन प्रतिनिधियों की ओर से आश्वासन दिये गये। लेकिन निर्माण पूर्ण नहीं करवाया गया है। ऐसे में अब सड़क निर्माण न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान न कर अपना विरोध दर्ज करेंगे। जिसके लिये ग्रामीण युवाओं की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से मुहीम शुरु कर दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!