पुलिस जुटी जांच में, नहीं चला पता हत्या की वजह

गदरपूर (उधमसिंह नगर)। उधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर में एक पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।

उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई, एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब मृतक युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून पसरा देखकर चिल्ला-चिल्ला कर रोने लगी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले की तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी फरमान 19 साल पुत्र स्वर्गीय जहूर अहमद की घर के पास ही एनएच-74 पर बाइक पंचर की दुकान है। फरमान बाइक पंक्चर बनाता था और छोटे भाई 16 वर्षीय अकील के साथ दुकान में सो जाता था। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ सोते हैं। चारों भाई का संयुक्त परिवार है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए होटल पहुंची तो दुकान में खून से लथपथ फरमान पड़ा था। रफीकान के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। देखा कि अरमान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। पास में कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। फरमान चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। गोली मारकर हत्या करने की वजह पता करने में पुलिस जुटी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!