posted on : November 24, 2021 5:08 pm

गौचर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक दिवसीय कार्य समिति का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें बोलते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि कहा कि समाज का सबसे मजबूत स्तंभ युवा होता है, युवा शक्ति समाज को नई दिशा देता है। वर्तमान परिपेक्ष में देवभूमि उत्तराखंड को नई दिशा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण एवं अहम भूमिका रही हैं। और आगे भी रहेगी।

कार्य समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में  मात्रृशक्ति और युवाओं के संघर्षों एवं बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। इसलिए उत्तराखंड प्रदेश के विकास को करने में एवं संवारने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उन्होंने युवाओं के लिए चलाई जा रही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि हम सब युवाओं को स्वरोजगार से जुड़कर रोजगार भी प्राप्त करना चाहिए और इन योजनाओं के बारें में जनता को भी बताना होगा। सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सरलीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की अन्य राजनीतिक दलों की सरकारों ने युवाओं के रोजगार एवं ऋण प्राप्त करने में सरलीकरण पर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान समय में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार स्वरोजगार के लिए अनेकों प्रकार के प्रशिक्षण एवं अनेकों प्रकार के स्वरोजगार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं आवश्यकता है कि हम सब युवाओं को स्वरोजगार पर ध्यान देते हुए रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनने का प्रयास करना चाहिए। 

बैठक में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी ने भाजयुमो की ताकत का एहसास केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों में कर रहे प्रतिनिधित्व का उदाहरण देते हुए कहा कि युवा शक्ति जब उत्साह से खड़ी हो जाती है तो उस समाज उसके पीछे चल देता है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में संपूर्ण देश का वातावरण युवा शक्ति के हाथों में कमोवेश यह देखने को मिला है। राष्ट्रीय मिडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने कहा कि युवा शक्ति को अपनी ताकत को पहचानने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चमोली जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश मंत्री और जनपद चमोली के प्रभारी सुधीर जोशी, अनुसूजाति जिलाध्यक्ष भूपाल राम टमटा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री ललित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, संजय रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!