थराली (चमोली)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित गढ़वाली फिल्म यू कनू रिश्ता का रविवार को थराली विकास खंड के तुगेंश्वर स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुटिंग शुरू हुई।
तुगेंश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के थराली की प्रमुख कविता नेगी ने शुभारंभ किया। इस फिल्म की पठ कथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ने लिखी है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग पहाड़ी क्षेत्र में ही होनी है। फिल्म के निर्माता बैचेन कंडियाल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग थराली व देहरादून में होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में अंकिता परिहार, कंचन नैथानी, पदमेंदर रावत, राजेश नौगांई, राजेश मालगुडी, धर्मेंद्र चैहान, नवल सेमवाल, सुशीला रावत, कुसुम चैहान, संयोगिता ध्यानी के साथ ही बाल कलाकारों में कोमल किमोठी, अंशुल नेगी, देवांशी, प्रिया शामिल है। फिल्म का निर्देशन गणेश विरान व बीएस नेगी, फिल्म में संगीत विरेंद्र सिंह राही ने दिया है। वहीं गीतों को स्वर सत्य अधिकारी, अनुराधा निराला, अदिति नेगी व किशन महिपाल ने दिया है।
