posted on : October 17, 2021 5:55 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने यात्रियों, पर्यटकों से अपील की है कि मौसम विभाग की ओर से जारी चेतवानी के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। जो यात्री और पर्यटक जिले में आना चाह रहे हैं वे दो दिनों तक अपनी यात्रा स्थगित कर दें। साथ ही जो लोग बदरीनाथ धाम के लिए निकल चुके है और रास्ते में है वे सभी लोग दो दिनों तक जहां पर हैं वहां पर सुरिक्षत स्थानों पर रह कर यात्रा को टाल दें। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को स्कूल भी बंद कर दिए गये है जिसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश निर्गत कर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!