शेयर करें !
posted on : August 3, 2026 4:50 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 45 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने सभी मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पेयजल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागों को तत्काल समाधान को कहा।

जनता मिलन में राकेश सिंह की भूमि पर अवैध कब्जे, गोपाल दास की रास्ते की समस्या, पवित्रा देवी के विस्थापन एवं विद्युत लाइन हटाने, बलवंत सिंह की नाली निर्माण तथा बच्चू लाल की विद्युत पोल और लाइन के सुधारीकरण संबंधी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम प्रधान खलतरा की ओर से गांव की पेयजल समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित मांग पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्रवाई को कहा। सगानी देवी की जल संयोजन संबंधी शिकायत तथा मनवर लाल के खाता-खतौनी में नाम संशोधन संबंधी प्रकरण पर भी संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों से कहा कि पेयजल से जुड़ी शिकायतों का विभागीय स्तर पर ही त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा प्रेम सिंह राणा, संजीव कुमार, प्रमोद लाल, भागीरथी देवी, आशीष सिंह, लता तिवारी, दीपक झिंकवान सहित अन्य फरियादियों की समस्याओं पर भी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, चमोली के एसडीएम राजकुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!