posted on : October 22, 2021 4:05 pm

नंदप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के घाट-नंदप्रयाग सड़क पर लोनिवि की लापरवाही तेफना गांव में लोगों के आफत का सबब बन गई है। यहां विभाग की ओर से सड़क किनारे जल निकासी की कोई व्यवस्था न करने के चलते सड़क पर आवाजाही करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों से यहां सड़क किनारे नाली निर्माण करने की मांग उठाई है।

स्थानीय ग्रामीण प्रेम सिंह राणा, नरेंद्र सिंह और विजेंद्र सिंह का कहना है कि सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बारिश में भी तेफना गांव में सड़क तालाब में तब्दील हो रही है। जिससे यहां पैदल आवाजाही करने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बताया कि सड़क से ही क्षेत्र के बच्चे जूनियर हाईस्कूल तेफना, इंटर कॉलेज नंदप्रयाग और प्राथमिक विद्यालय के लिये भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में बच्चों को भी तालब बनी सड़क से आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से नाली निर्माण की मांग करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे हल्की सी बारिश में भी सड़क तालाब में तब्दील हो रही है।

इधर, लोनिवि कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता मयंक तिवारी का कहना है कि नंदप्रयाग-घाट सड़क के सुधारीकरण की योजना तैयार की गई है। जल्द ही तेफना में सड़क पर हो रही जल भराव की समस्या का स्थाई निराकरण कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!