राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान एवं सीएमओ डा. एसपी कुडियाल ने एयर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के मैठाणा गांव में रसोई गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जिसके बाद घटना में घायल सभी लोगों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से तीन गंभीर झुलसे लोगों को हैली एम्बुलेंस से देहरादून भेजा दिया गया है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान एवं सीएमओ डा. एसपी कुडियाल ने एयर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि गुरूवार रात्रि मैठाणा गांव निवासी कृपालु मिस्त्री के घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर पर लगी आग से सिलेंडर फट गया। जिससे हुई आगजनी से हुई दुर्घटना में कैलाश चंद्र पुत्र कृपालु मिस्त्री, प्रिंस पुत्र विजेंद्र कुमार, राधा देवी पत्नी कैलाश चंद्र, पूजा पत्नी प्रिंस, दृष्टि पुत्री विजेंद्र कुमार, पुष्पा देवी पत्नी विजेंद्र कुमार घायल हो गए थे। जिन्हें 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पहुंकर घायलों के मुलाकात की। जिसके बाद चिकित्सकों से मिली जानकारी के बाद उन्होंने डीएम को 30 फीसदी से अधिक झुलसे तीन लोगों को हेली एम्बुलेंस से देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में भेजने के निर्देश दिये। जिस पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से 45 फीसदी झुलसे कैलाश, गर्भवती दृष्टि और 35 फीसदी झूलसे प्रिंस को हेली एम्बुलेंस से भेज दिया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्द्र कला तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।
