posted on : October 22, 2021 5:24 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस की ओर से शुक्रवार को आयोजित ड्रग्स की समस्या के लिये मात्र पुलिस ही जिम्मेदार नहीं विषय पर पुलिस लाइन गोपेश्वर में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय की मनीषा बिष्ट प्रथम स्थान पर रही। 

पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चैहान के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के 12 स्कूलों के 59 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की मनीषा बिष्ट प्रथम, राजकीय इंटर कालेज गैरसैण के तरूण गौड द्वितीय तथा सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के अमन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।  निर्णायक मण्डल में जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, एसओजी प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी शामिल थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!