शेयर करें !
posted on : December 11, 2020 7:15 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की दशोली ब्लाॅक इकाई ने शुक्रवार को बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट से गोपेश्वर में मुलाकात कर उनसे शिक्षक भवन के रख रखाव के लिए विधायक निधि से आर्थिक सहयोग दिये जाने की मांग की है।

संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वाण ने बताया कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर में शिक्षक संघ का भवन बना है लेकिन उसमें फर्नीचर आदि की व्यवस्था न होने व उसका रख रखाव न होने के कारण भवन की स्थिति काफी दयनीय होती जा रही है। उन्होंने इस संबंध में विधायक से मुलाकात कर विधायक निधि से आर्थिक सहयोग दिये जाने की मांग की है। वहीं विधायक बदरीनाथ महेंद्र भट्ट ने शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि वे उनकी समस्या के समाधान का पूरा प्रयास करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!