गोपेश्वर (चमोली)। चार दिवसीय विधानसभा क्षेत्र स्तरीय खेल महाकुंभ (मुख्यमंत्री ट्रॉफी) का आयोजन 17 सितंबर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जाएगा। इसके लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
चार दिवसीय खेल महाकुंभ में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिताएं 17 और 18 सितंबर को होंगी। इनमें एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, मुर्गा झपट और पिट्ठू जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। अंडर-19 वर्ग में एथलेटिक्स के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, रिले, मुर्गा झपट और पिट्ठू प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
19 और 20 सितंबर को कबड्डी, खो-खो और वालीबॉल के मुकाबले होंगे। खंड विकास अधिकारी दशोली ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
