थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकासखंड को नंदानगर-घाट से जोड़ने के लिए बहुप्रतीक्षित मोटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता लोनिवि थराली को एक ज्ञापन सौप कर तत्काल सड़क निर्माण कार्य करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

बुधवार को रूईसाण गांव का एक शिष्टमंडल लोनिवि थराली के कार्यालय में पहुंचा जहां पर उन्होंने सहायक अभियंता सुभाष चंद्रा को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें रुईसाण-तेलाण-सुपताल-नंदानगर घाट स्वीकृत मोटर मार्ग पर ग्रामीणों की ओर से अनापत्ति प्रमाण दिए जाने के बावजूद निर्माण शुरू नही होने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि तत्काल निर्माण कार्य शुरू किए जाने एवं ऐसा नही किए जाने पर मजबूरन आंदोलन करनेे की चेतावनी दी हैं।

इस मौके पर सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह रावत, रूईसाण की ग्राम प्रधान पार्वती राणा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगंबर देवराड़ी ने बताया कि इस मोटर सड़क के निर्माण की काफी समय पहले ही वित्तीय स्वीकृति सरकार की ओर से दी जा चुकी हैं। किंतु लोनिवि थराली की लापरवाही के कारण वर्तमान तक निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया हैं। जबकि इस सड़क के निर्माण से पिंडर घाटी के थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ विकासखंडों के साथ ही नंदानगर घाट के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस सड़क पर पड़ने वाले भैकलताल, ब्रहमताल आदि पर्यटक स्थलों में आने वालें सैलानियों की संख्या में खासा इजाफा हो सकता हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!