गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से परिषद की गोपेश्वर इकाई का गठन कर लिया गया है। परिषद की ओर ऑन लाइन काव्य गोष्ठी और बैठक आयोजित कर कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें शशि देवली अध्यक्ष, ऋतिक सती महामंत्री, शैलेंद्र रावत व अंकोला पुरोहित उपाध्यक्ष, प्रदीप बिष्ट व बृजेश रावत मंत्री, तुलसी भट्ट महिला प्रमुख, आयुष चैहान कोषाध्यक्ष, मंगला प्रसाद सती विस्तारक चुने गये। वहीं भगत सिंह राणा, कुंवर सिंह रावत, दर्शन सिंह नेगी व सतेंद्र असवाल को संरक्षण मंडल का सदस्य चुना गया। इस दौरान वित्त मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति सदस्य व अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमांचल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता सिंह भी उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाठक ने की। इस दौरान परिषद के प्रदेश महामंत्री शिव प्रसाद बहुगुणा, डॉ. दर्शन सिंह नेगी, हिमांशु थपलियाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!