शेयर करें !
posted on : December 18, 2020 8:34 pm
Independence Day 2026 Greetings

जोशीमठ (चमोली)। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से फूलों की घाटी रेंज में बर्फवारी के बाद निगरानी के लिये १10 स्थानों पर कैमरे लगा दिये गये हैं। इन कैमरों की मदद से पार्क प्रशासन की ओर से वन्य जीवों के साथ ही शीतकाल में सक्रीय होने वाले तस्करों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी।

चमोली के उच्च हिमलयी क्षेत्रों में हो रही बर्फवारी के बाद नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की फूलों की घाटी रैंज में आवजाही के पैदल मार्ग भी बर्फ से पट गये हैं। ऐसे में घाटी और आसपास के संरक्षित वन क्षेत्रों के निगरानी के लिये 10 से अधिक स्थानों पर कैमरे लगा दिये गये हैं। जिससे अब जहां क्षेत्र में वन्य जीवों के शिकार के लिये पहुंचने वाले तस्करों की निगरानी की जा सकेगी। वहीं क्षेत्र में मौजूद वन्य जीवों की जानकारी और संख्या का भी आंकलन किया जा सकेगा। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि बर्फवारी वाले क्षेत्रों में कैमरे लगाने के साथ ही संरक्षित क्षेत्र से निकासी वाले मार्गों पर गश्ती दल तैनात किये गये हैं। जिससे बर्फवारी के चलते निचले क्षेत्रों में पहुंचे वन्य जीवों का संरक्षण किया जा सके तथा क्षेत्र में सक्रिय वन्य जीव तस्करों की धर पकड़ की जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!