गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में आगामी 25 जनवरी को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से रूपरेखा तैयार की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी नये मतदाताओं के साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित करेंगे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होंगे। खेल मैदान में जिलाधिकारी मतदाताओं को मतदाता की शपथ दिलायेंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम जिलाधिकारी के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम तथा स्वीप के फेसबुक पेज, गूगल मीट के माध्यम से प्रातः 11 बजे से लाईव प्रसारण देखा जा सकेगा। तत्पश्चात खेल मैदान में वोट करेगा चमोली का संदेश मानव श्रृंखला के माध्यम से दिया जाएगा। जिलाधिकारी नए पंजीकृत मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को  सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात खेल मैदान गोपेश्वर से  जिलाधिकारी डेमोक्रेसी रन को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करेंगे। इस दौरान शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन स्लोगन, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित करायी जाएगी। गोपेश्वर बाजार में संकल्प पत्र हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता पीजी कालेज गोपेश्वर में होगी। 25 जनवरी को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पन्न होंगे। तथा लोकतंत्र की मजबूत नींव रखने के लिए सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!